Traffic Tail

सीकर में तेज रफ्तार ने फिर ली युवक की जान:स्कूटी चालक दूसरा साथी गंभीर घायल, रानोली क्षेत्र में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

सीकर के रानोली थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथ युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना रानोली थाना इलाके के नेशनल हाईवे-52 की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार को वहीं छोड़कर ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने बाइक और स्कूटी को थाने में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है।

टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मारी

रानोली थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि घटना रानोली थाना इलाके में नेशनल हाईवे संख्या 52 पर आर्यन कॉलेज से आगे रानोली की तरफ आने वाले रास्ते पर हुई। यहां पलसाना से सीकर की तरफ एक स्कूटी आ रही थी। जिसके पीछे हरियाणा नंबर की एसयूवी कार चल रही थी। इस गाड़ी ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी।

डॉक्टर ने स्कूटी सवार एक युवक को मृत किया घोषित

उन्होंने बताया कि घटना में बाइक सवार दोनों लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने स्कूटी चालक भानु प्रताप वर्मा (19) निवासी रानोली को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी हितेश का इलाज जारी है।

SHO राजेश बुडानिया के मुताबिक, भानु प्रताप की रानोली में दुकान है,वह वहां पर जा रहा था। अब पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179