Traffic Tail

हलैना के गांव पाली में जमीन विवाद:दो पक्षों में झगड़ा, शांति भंग में 9 लोग गिरफ्तार

हलैना थाना क्षेत्र के गांव पाली में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह विवाद थाना परिसर के सामने भी झगड़े का प्रयास करने तक बढ़ गया था। स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी राम अवतार मीणा ने हस्तक्षेप किया।

थाना प्रभारी राम अवतार मीणा ने बताया कि गांव पाली निवासी बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, वीर सिंह, दयाचंद, रोहिताश कुमार, अनिल कुमार और रोहिताश सिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को वैर तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया। वहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन उन्हें अगले छह महीने तक शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179