जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-06 में नांगल जैसा बौहरा शंकर विहार प्रथम में 18 डूप्लेक्सों के अवैध निर्माण की पुनः पुख्ता सीलिंग सील किया गया। जोन-13 में ग्राम लबाना में दिल्ली रोड़ हाईवे के पास रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, श्री राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-06 के क्षेत्राधिकार में नांगल जैसा बौहरा शंकर विहार प्रथम के भूखण्ड संख्या 05, 5ए, 06, 6ए, 07, 08, 09, 9ए, 10, 10ए, 11, 12, 17, 17ए, 18, 18ए, 19 व 20 में डूप्लेक्सों के अवैध निर्माण किये जाने पर निर्माणकर्ता को पूर्व में धारा 32, 33 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर सीलिंग की कार्यवाही की गई थी। उक्त भूखण्डो की सील तोडकर भू-स्वामी द्वारा व्यवसायिक प्रयोजनार्थ पुनः अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर आज दिनांकः 03.09.2025 को उक्त 18 अवैध डूप्लेक्सों के प्रवेष द्वारों, खिडकियों इत्यादि को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ईटों की दीवार चुनवाकर पुनः नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
जेडीए द्वारा जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम लबाना में दिल्ली रोड़ हाईवे के पास रोड सीमा पर अतिक्रमण कर लोहे के एंगल लगाकर, तारबंदी कर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था। जिससे स्थानीय लोगो आमजन को रास्ते को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-06, 13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबरगार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर श्री राहुल कोटोकी ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित षिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24’7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajasthan.gov.in,cce.jda@rajasthan.gov.in,enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/ कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।






