Traffic Tail

चौमूं में बारिश से मालेश्वर धाम झरना लबालब:पहाड़ी से निकली नदी में तेज बहाव, तेज धमाके के साथ प्राचीन नहर की दीवार गिरी

चौमूं क्षेत्र के महारकलां गांव में देर रात हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बरसात के कारण अरावली पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध मालेश्वर धाम झरना पानी से भर गया है। झरने से गिरता पानी प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा नजारा पेश कर रहा है। मालेश्वर धाम पहाड़ से निकलने वाली नदी में भी तेज बहाव है।

सुबह होते ही आसपास के ग्रामीण और श्रद्धालु झरने और नदी का मनोहारी दृश्य देखने पहुंच गए। पहाड़ियों से बहती जल धाराओं और चारों ओर फैली हरियाली ने वातावरण को रमणीय बना दिया है। बच्चे और युवा झरने के पास फोटो और वीडियो बना रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से तेज बहाव वाले झरनों और नदी के किनारे न जाने की अपील की है।

झटकों के दौरान चौमूं सरकारी अस्पताल के पास स्थित प्राचीन नहर की दीवार तेज धमाके के साथ ढह गई।
झटकों के दौरान चौमूं सरकारी अस्पताल के पास स्थित प्राचीन नहर की दीवार तेज धमाके के साथ ढह गई।

रात करीब 11 बजे चौमूं में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। झटकों के दौरान चौमूं सरकारी अस्पताल के पास स्थित प्राचीन नहर की दीवार तेज धमाके के साथ ढह गई। उस समय वहां कोई नहीं था, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। दीवार गिरने की आवाज सुनकर अस्पताल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। भूकंप के बाद पूरे कस्बे में चर्चा का माहौल बना रहा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179