Traffic Tail

केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों की वीसी के माध्यम से हुई बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की डॉ.किरोडी लाल मीणा के कार्यों की करी सराहना 

हिंद रफ्तार जयपुर सुनील शर्मा
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ यूरीया की उपलब्धता,विकसित कृषि संकल्प अभियान रबी,प्राकृतिक खेती मिशन,प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और राष्ट्रीय खाद्यय तेल-तिलहन मिशन के तहत वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ.किरोडी लाल मीणा द्वारा आदान विनिर्माताओं,विक्रेताओं,जमाखोर एवं मिलावट करने वालों के खिलाफ गुणनियंत्रण अभियान चलाकर जो कार्यवाही की उसके लिए बधाई दी।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि केंद्र सरकार कृषकों एवं पशुपालकों के हितों के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।किसानों के हितों के साथ किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जायेगा।कृषक कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।साथ ही मीणा ने कहा कि 15 व 16 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा रबी कांफ्रेंस का आयोजन  किया जा रहा है।जिसमें रबी फसल की बुआई की रूप रेखा तैयार की जायेगी।इस कांफ्रेस में सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों को भी आमंत्रित किया है।

साथ ही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि रबी फसलों के लिए खाद का आंकलन कर उर्वरकों की डिमांड समय पर केंद्र सरकार को भिजवाई जाये, जिससे उर्वरक मंत्रालय समय पर सप्लाई पूरी कर सके।यूरीया का गैर कृषि कार्यों, कालाबाजारी करने वालों,अमानक पेस्टिसाइड,अमानक उर्वरक निर्माताओं और विक्रेतों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।केंद्रीय कृषि मंत्री ने टैगिंग करने वाले आदान निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा।विकसित कृषि संकल्प अभियान रबी फसल 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलाया जायेगा,जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा गांव-गांव जाकर कृषकों को फसलों की जानकारी दी जायेगी।जिससे हमारे कृषकों के उत्पादन में वृद्धि होगी और देश का कृषक आर्थिक स्थिति से मजबूत हो सकेगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राकृतिक खेती मिशन,प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना और राष्ट्रीय खाद्यय तेल-तिलहन मिशन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। साथ ही मीणा ने कहा कि दलहन तिलहन का आवश्यकता के अनुसार उत्पादन कर देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें।

कृषि मंत्री डॉ.किरोडी लाल मिणा ने कहा कि राजस्थान में विशेष गुणनियंत्रण अभियान के तहत 1 अप्रेल से अब तक 56 एफआईआर दर्ज हुई हैं।साथ ही किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि इस वर्ष  अधिक वर्षा के कारण प्रदेश में खरीफ बुआई का क्षेत्रफल बढ़ने से उर्वरकों की मांग में बढ़ोतरी हुई है।साथ ही मीणा ने उर्वरक विभाग भारत सरकार से उर्वरकों की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में एवं समय पर करवाये जाने के लिए कहा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179