Traffic Tail

बहरोड़ पुलिस ने चेन स्नेचिंग का आरोपी पकड़ा:अलग-अलग थानों में 24 मामले दर्ज, 17 जुलाई को दिया था वारदात को अंजाम

बहरोड़ पुलिस ने चैन स्नैचिंग के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी विक्रम बावरिया (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी बासदयाल थाना क्षेत्र के रसनाली गांव का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक महिला के गले से छीनी गई सोने की चैन भी बरामद की है। विक्रम बावरिया पर विभिन्न थानों में कुल 24 मामले दर्ज हैं।

सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया-मामला 17 जुलाई 2025 का है। बहरोड़ निवासी मंजू देवी यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सत्संग कार्यक्रम से घर लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी रेकी की और मौका मिलते ही उनके गले से सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू की। तकनीकी और पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए आरोपी की तलाश की गई। आखिरकार, पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रम बावरिया पुत्र गिगराज, निवासी रसनाली, थाना बासदयाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे चोरी की गई सोने की चैन बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, विक्रम बावरिया एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ अरावली विहार अलवर, श्याम नगर जयपुर, शाहपुरा, मानसरोवर, चित्रकूट, झोटवाड़ा, विद्यानगर, करधनी और मुरलीपुरा सहित कई थानों में कुल 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बहरोड़ पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से चैन स्नैचिंग और चोरी की कई लंबित वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179