Traffic Tail

विद्याश्रम एल्युमिनाई बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज

जयपुर। भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम में आयोजित एल्युमिनाई बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–2 में पूर्व स्टूडेंट्स जमकर खेल में अपना हाथ आजमा रहे हैं। तीन दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दो दिनों में विभिन्न बैच की 15 टीमों ने रोमांचक और कड़े मुकाबले खेले। अब रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। इस दौरान रात आठ बजे विशेष एग्जिबिशन मैच भी होगा, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों की टीम और वीओएसए के वरिष्ठ पूर्व छात्र तथा पैट्रन्स आमने–सामने होंगे। पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा मामले विभाग के सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. नीरज के.पवन होंगे।

वीओएसए के अध्यक्ष विवेक चौधरी और सचिव नमित सोनी ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्व छात्रों के बीच एकता, सौहार्द और सहयोग को और मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में हुए विभिन्न बैचों ने पूर्व छात्रों को एक साझा मंच पर जोड़कर पेशेवर नेटवर्किंग के अवसर भी दिलाए हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सहभागिता ने टूर्नामेंट को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है। विद्यालय की प्रिंसिपल प्रीति सांगवान ने कहा कि विद्यालय और अलुमनाई के बीच यह साझेदारी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि विद्याश्रम की पहचान उसके पूर्व छात्रों की उपलब्धियों और योगदान से और मजबूत होती है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179