सीकर जिले के रहने वाले संदीप ढाका ने जयपुर में आयोजित 23वीं राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ कैटेगरी में यह मेडल हासिल किया है। संदीप ढाका मूल रूप से सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके के रोरू बड़ी गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल सीकर में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही रियल शॉट शूटिंग अकादमी में शूटिंग की ट्रेनिंग कर रहे हैं।
संदीप बताते हैं- स्टेट लेवल पर यह उनका पहला मेडल है। हमेशा से शूटिंग का शौक नहीं था। ननिहाल में मामा के लड़कों को शूटिंग करते हुए देखते थे। तब शूटिंग करने का मन बना लिया था। उन्होंने सीकर में कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद यहां रियल शॉट शूटिंग अकादमी में डायरेक्टर नचिकेत के निर्देशन में शूटिंग सीखना शुरू किया।






