Traffic Tail

जयपुर में व्यापारी का अपहरण,7 दिन बाद भी सुराग नहीं:बदमाशों ने मांगी करोड़ों की रंगदारी, पत्नी को फोन पर धमकाया

जयपुर के जगतपुरा स्थित इंदिरा गांधी नगर से 20 अगस्त को अपहृत हुए व्यापारी नरेंद्र नाथ दत्ता का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के सात दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हाथ है। पीड़ित की पत्नी रुनिका दत्ता ने खोह नागोरियान थाने में मामला दर्ज कराया है। एफआईआर के अनुसार नरेंद्र नाथ दत्ता 20 अगस्त की शाम करीब 4 बजे वैशाली नगर जाने के लिए घर से निकले थे। उनके साथ दो मित्र देव कुमार सिंह, रॉकी और ड्राइवर योगेश भी थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जब फोन मिलाया तो सभी मोबाइल बंद मिले। अगले दिन सुबह नरेंद्र के फोन से पत्नी को व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका अपहरण हो गया है और बदमाश जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही कहा गया कि पुलिस को सूचना न दी जाए। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे कमल सिंधी नामक व्यक्ति हो सकता है, जो सट्टा कारोबार से जुड़ा है और उस पर पहले भी अपहरण के मामले दर्ज हैं। बदमाशों ने अब तक पीड़ित से कुछ रुपए वसूल लिए हैं और करोड़ों की रंगदारी की मांग कर रहे हैं।

एसपी मालवीय नगर आदित्य पूनियां ने बताया कि

QuoteImage

पुलिस बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। लेकिन अब तक अपहृत व्यापारी की लोकेशन और स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस टीम अपने स्तर पर लगाकर बदमाशों को ट्रेक करने का प्रयास कर रही हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179