Traffic Tail

आमेट में बेमौसम बारिश से तापमान गिरा, ठंड बढ़ी:सुबह से चली ठंडी हवाएं, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

आमेट उपखंड मुख्यालय पर रविवार से मौसम में बदलाव देखा गया। बेमौसम बारिश के कारण क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है और हल्का कोहरा भी छाने लगा है।

लगातार हो रही बारिश से जलाशयों में पानी की आवक फिर से शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। कस्बे में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था, जो आज सुबह घटकर 16 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने बताया कि अब मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179