Traffic Tail

सीकर में आज सुबह से बादल छाए:कल से सर्दी बढ़ने की संभावना, न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया

सीकर के मौसम में आज बदलाव देखने को मिला। जिले में सुबह से बादल छाए हुए हैं। हालांकि आज न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन सर्दी का असर जारी है।

अब कल से सर्दी और भी तेज होगी। सीकर में तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की बड़ी गिरावट हो सकती है।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले सोमवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा।

मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रदेश में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से सीकर में आज मौसम में बदलाव आया है। बारिश होने की संभावना कम है। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि सीकर में अभी बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। यहां पर ज्यादातर समय बादल छाए रह सकते हैं। कल से मौसम साफ रहने के साथ ही तापमान में 2 से 5 डिग्री गिरावट होगी। जिससे कि यहां पर सर्दी का असर बढ़ेगा।

सीकर में 6 दिनों का न्यूनतम तापमान

दिन न्यूनतम तापमान
3 नवंबर 10
2 नवंबर 12.5
1 नवंबर 15.5
31 अक्टूबर 19.5
30 अक्टूबर 17
29 अक्टूबर 15.5
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179