Traffic Tail

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी उत्सव:— भूपेंद्र सैनी

केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देशभर में भव्य उत्सवों के आयोजन की घोषणा की है। स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए देश एवं प्रदेश स्तर पर व्यापक जनभागीदारी वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने प्रदेश स्तरीय एवं संभाग स्तरीय टोलियों का गठन किया है। भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी को वंदे मातरम् 150वां वर्ष कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रेम सिंह बनवासा एवं प्रीति शर्मा को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैनी ने बताया कि संभाग स्तरीय टोली में जयपुर संभाग रघुनाथ नरेडी, भरतपुर संभाग भानू प्रताप सिंह,
जोधपुर संभाग महेंद्र बोहरा, अजमेर संभाग अजीत मेहता, बीकानेर संभाग महावीर रांका और उदयपुर संभाग में कमलेश पुरोहित को संयोजक बनाया है।

प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि राज्यभर में देशभक्ति, स्वदेशी भावना एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संगठन और सरकारी स्तर पर वृहद आयोजन किए जाएंगे। 7 नवंबर को एस.एम.एस. स्टेडियम, जयपुर में भव्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें लगभग 50,000 से अधिक आमजन एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रदेश स्तरीय टोली ने प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया।

सैनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, इसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और सभी स्तरों पर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई। अभियान के तहत संभाग, जिला, नगरीय निकाय, पंचायत राज संस्थान, स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, अस्पताल एवं पुलिस थानों सहित राज्यभर में कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं संगठन स्तर पर 150 स्थानों पर 150 कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा। सांसदों की उपस्थिति में प्रत्येक जिले के एक कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त वंदे मातरम् आधारित प्रदर्शनी, सोशल मीडिया जनजागरण अभियान एवं राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179