Traffic Tail

जोधपुर से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों की हड़ताल:जैसलमेर रूट पर चलने वाली स्लीपर भी बंद की गईं, भोपाल से यात्री लेकर पहुंची बस

जयपुर और जैसलमेर में हुए बस हादसे के बाद परिवहन विभाग नियमों के खिलाफ चल रही बसों पर कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में बस ऑपरेटर कार्रवाई के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार को हड़ताल का मिला जुला असर नजर आया।

चंद्रा राज ट्रेवल्स के गजेंद्र सिंह भाटी ने बताया- पूरे जोधपुर में अन्य राज्यों में जाने वाली बसों को बंद किया गया है। इसको लेकर जोधपुर में बसों की ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन बुकिंग काउंटर बंद कर दिए गए हैं। जब तक एसोसिएशन आगे का निर्णय नहीं लेता है. बसें बंद रहेंगी।

हड़ताल के बीच भोपाल से भरकर आई यात्रियों की बस

इधर जैसलमेर रूट पर चलने वाली स्लीपर बसों को भी बंद किया गया है। बस ऑपरेटर नारायण सिंह ने बताया- जैसलमेर रूट की बसों को संचालित नहीं किया जा रहा है। इधर हड़ताल के दावों के बीच भी भोपाल से जोधपुर की बस में सवारियां भरकर आई। इन सवारियों की ट्रेवल्स एजेंसी के ऑफिस से पहले ही उतार दिया गया। बस के यात्रियों ने बताया कि वो भोपाल से जोधपुर की यात्रा करके आए हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179