Traffic Tail

गोविंदगढ़ में कार ने बछड़े को टक्कर मारी:आरा स्टैंड के पास हादसा, कार चालक वाहन छोड़कर भागा

गोविंदगढ़ में शनिवार सुबह आरा स्टैंड के पास एक सड़क हादसे में एक कार ने बछड़े को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, जयपुर की ओर जा रही एक टैक्सी के सामने अचानक बछड़ा आ गया। कार की टक्कर से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। स्थानीय लोगों ने तुरंत गो लीला गोशाला के संचालक राजू शोकिल को घटना की सूचना दी।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179