Traffic Tail

जोधपुर में फ्रेंडशिप कर युवती से रेप:अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी दी, परेशान होकर परिजनों को बताई आपबीती

जोधपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिला में एक युवती के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

थाने में दी रिपोर्ट में युवती ने बताया कि युवक ने उससे दोस्ती कर नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। फिर युवक इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लग गया। उसने युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया।

परेशान युवती ने परिजनों को जब आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1) और 115(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179