Traffic Tail

जयपुर में पानी के टांके में डूबी महिला, मौत:पानी में गिर गई थी बकरी, निकालने के प्रयास में फिसला पैर

जयपुर में पानी के टांके में डूबने से एक महिला की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। वह चरते समय टांके में गिरी बकरी को निकालने गई थी। पैर फिसलने से टांके में गिरने से पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बस्सी थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए बस्सी CHC में रखवाया है।

SHO (बस्सी) धर्मेंद्र शर्मा ने बताया- हादसे में बस्सी के मंगल पटेल की ढाणी निवासी जानकी केसर देवी (50) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। वह मंगलवार सुबह रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकली थी। दोपहर के समय बिलवा खुर्द के जंगलों में जानकी बकरियां चरा रही थी। तारबंदी से निकलकर एक बकरी टांके में पानी पीने के दौरान गिर गई। पानी में बकरी को देखकर जानकी बचाने के लिए पहुंची। बकरी को निकालने के प्रयास के दौरान पैर फिसलने से जानकी पानी में गिर गई।

जूते-लकड़ी देख जताई आंशका दोपहर करीब 2 बजे मां के घर नहीं लौटने पर उसके परिजन ढूंढने निकले। बिलवा खुर्द के जंगलों में पहुंचने पर बकरियां चराती दिखाई दी, लेकिन जानकी नहीं दिखी। पानी के टांके के पास उसके जूते और लड़की रखी थी और पास ही पैर फिसलने का निशान भी बना हुआ था। करीब 10 फीट गहरे पानी के टांके में जानकी के गिरने की आंशका जताते हुए परिजनों ने बस्सी थाना पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब 3 बजे सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद पानी से महिला का शव बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को CHC बस्सी की मॉर्च्युरी भिजवाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179