Traffic Tail

सीकर में 50 साल के किसान ने किया सुसाइड:संतान नहीं होने के चलते मानसिक तनाव में था; पत्नी खेत से लौटी तो मिला शव

सीकर में 50 साल के किसान ने संतान न होने के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब किसान की पत्नी खेत गई हुई थी, और पीछे से उसने कमरे में फंदा से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

दादिया पुलिस थाने के ASI धोलाराम के अनुसार घटना गुंगारा गांव की है। मृतक का नाम बजरंगलाल (50) है। जिसने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जब उसने सुसाइड किया तब उसकी पत्नी खेत पर गई हुई थी। जब वापस लौटी तो उसे पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

ASI धोलाराम ने बताया कि संतान नहीं होने की वजह से पिछले कई सालों से मृतक बजरंगलाल मानसिक तनाव में रहता था। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179