Traffic Tail

सीकर में सब्जी लेने गए युवक की स्कूटी चोरी:7 मिनट के बाद वापस लौटा तो नहीं मिली स्कूटी; डिग्गी में रखे थे 22 हजार रुपए

सीकर के दादिया थाना इलाके में एक सब्जी की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। युवक सब्जी लाने के लिए दुकान के अंदर गया। 5 से 7 मिनट के बाद वापस लौटा तो देखा कि स्कूटी नहीं है। स्कूटी की डिग्गी में दीपावली की खरीददारी के लिए 22 हजार रुपए भी रखे हुए थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में गुमाना का बास निवासी प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह मध्य प्रदेश में नौकरी करता है। वर्तमान में दीपावली होने के चलते वह सीकर आया था। शाम को 7:30 बजे के करीब वह अपनी स्कूटी लेकर कटराथल गांव में सब्जी की दुकान पर गया था। स्कूटी में चाबी लगी छोड़कर प्रदीप अंदर चला गया।

करीब 5 से 7 मिनट बाद जब वापस लौटा तो देखा कि स्कूटी नहीं है। प्रदीप ने अपने स्तर पर स्कूटी की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। प्रदीप के मुताबिक उसने अपनी स्कूटी की डिग्गी में दीपावली की खरीददारी के लिए 22 हजार रुपए रखे हुए थे। अब दादिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179