Traffic Tail

अजमेर में बीएसएनएल चौराहे पर बनेगी आनासागर पुलिस चौकी

अजमेर शहर में वरूण सागर रोड का मार्ग चौड़ा करने और पुष्कर घाटी तक एक्टिव पुलिसिंग के लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशों का असर हो रहा है। देवनानी के निर्देश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने आनासागर पुलिस चौकी के लिए बीएसएनएल चौराहे पर 500 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की है।
वासुदेव देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए थे कि आनासागर पुलिस चौकी के लिए भूमि आवंटित की जाए। इससे वर्तमान फिल्टर प्लांट स्थित पुलिस चौकी के सामने की रोड चौड़ी हो सकेगी।

इन निर्देशों की पालना में अजमेर विकास प्राधिकरण ने भूमि आवंटन के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस चौकी आनासागर के कार्यालय भवन एवं आवासीय भवन के लिए भूमि का आवंटन चाहा गया। आवंटन नीति 2025 के अनुसार पुलिस चौकी के निर्माण के लिए 500 वर्गमीटर भूमि आवंटन किए जाने का प्रावधान है।

अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा पुलिस चौकी आनासागर अधीन पुलिस थाना गंज के भवन निर्माण के लिए प्राधिकरण स्वामित्व की बी.के. कौल नगर योजना क्षेत्र मे पीयू के लिए आरक्षित भूमि में से 500 वर्गमीटर भूमि का निःशुल्क आवंटन किया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179