Traffic Tail

कोटपुतली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डिप्टी CM दिया कुमारी ने किया झंडारोहण

राइजिंग राजस्थान से विकास को मिली नई गति:दिया कुमारी

राष्ट्र हित सर्वोपरि,देश की अखंडता व विकास में सहयोग दें:दिया कुमारी

हिंद रफ्तार कोटपूतली/जयपुर(सुनील शर्मा)
कोटपुतली मुख्यालय पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।LBS कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ध्वजारोहण कर पुलिस जवानों, NCC कैडेट्स और विद्यार्थियों की परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समारोह में वीरांगनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक हंसराज पटेल, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी,पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई,ASP वैभव शर्मा, ADM ओपी सहारण,SDM ब्रजेश चौधरी,नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा सैनी,भाजपा नेता देवायुष सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।राइजिंग राजस्थान से राज्य में विकास की नई गति आई है।साथ ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि पानी की समस्या के समाधान, अपराध नियंत्रण,पेपर लीक माफियाओं पर कार्रवाई,रोजगार सृजन,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरी दुनिया ने हमारे देश की ताकत देखी है,जो हमारा गर्व है।सेना को फ्रीहैंड दिया गया जिसके चलते हम पहलगाम हमले का बदला ले पाए।

साथ ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारीने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्र हित सर्वोपरि है।देश की अखंडता और विकास में सभी को अपना योगदान देना चाहिए तथा समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179