Traffic Tail

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने शहरवासियों के साथ खेली हर्बल गुलाल से होली

दिव्यांगजनों को मिठाई खिलाकर शर्मा ने दी होली की शुभकामनाएं

हिंद रफ्तार अलवर/जयपुर अनिल शर्मा
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर में अपने निवास स्थान पर आयोजित नमो होली उत्सव में शहरवासियों के साथ हर्बल गुलाल लगाकर होली खेली।

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि उत्सव में वन विभाग द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल से होली का त्योहार मनाया गया है।उन्होंने विभिन्न स्थानों से आए दिव्यांगजनों के साथ होली खेली तथा मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी।इस दौरान पदम्श्री पुरस्कार से सम्मानित गफरूद्दीन मेवाती ने होली के गीतों पर भपंग का वादन कर सभी को मंत्रामुग्ध किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179