Traffic Tail

जोधपुर के सर्किट हाउस में रिवाल्वर लेकर घुसा बदमाश:पुलिस ने रोका तो भगाई फॉर्च्यूनर, मैनेजर के क्वार्टर में घुसते समय पकड़ा

जोधपुर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध हथियार रिवाल्वर बरामद किया है। दरअसल, गुरुवार दोपहर के समय डांगियावास के पास एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय भगा दी। इस पर पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया।

पुलिस टीम पीछा करते हुए राईकाबाग बैंक कॉलोनी पहुंची। यहां पर आरोपी ने अपनी गाड़ी खड़ी कर सर्किट हाउस के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। इस पर पुलिस भी पहुंची।

आरोपी ने सर्किट हाउस के मैनेजर के क्वार्टर में घुसने की कोशिश भी की। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार भी मिला है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179