Traffic Tail

जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप:धोखे से मिलने के बहाने बुलाया, किडनैप कर ले गया पड़ोसी

जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी पड़ोसी उसका किडनैप कर ले गया। जयपुर पुलिस ने नाबालिग को ढूंढकर आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट किया है। पुलिस की ओर से शुक्रवार सुबह आरोपी पड़ोसी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म

पुलिस ने बताया- पोक्सो एक्ट के तहत 23 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। वह जयपुर में मजदूरी का काम करता है। उसकी ही कॉलोनी में 16 साल की लड़की परिवार सहित रहती है। आस-पड़ोसी होने के कारण नाबालिग लड़की से आरोपी की बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि 20 दिन पहले नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाया था।

शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

मिलने जाने पर बहला-फुसलाकर उसका किडनैप कर अपने साथ ले गया। डरा-धमकाकर आरोपी ने उसे साथ रेप किया। जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से निकलकर आने पर पुलिस को नाबालिग मिल गई। पुलिस की ओर से नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है, उसे शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179