Traffic Tail

भीलवाड़ा में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का विरोध:ग्रामीण बोले- सरकारी जमीन पर अवैध शराब बनाई जा रही, प्रशासन कार्रवाई करे

भीलवाड़ा जिले में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा और वहां हो रही अनैतिक गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने कहा कि कोटडी के सुठेपा गांव में चारागाह भूमि पर कुछ लोगों ने गिरोह बनाकर कब्जा किया है। वहां सरेआम अवैध शराब बनाई जाती है, इसके कारण दिनभर शराबियों का जमावड़ा रहता है। इससे गांव का शांत माहौल बिगड़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की महिलाओं से भी कई बार बदसलूकी गई। कई बार गाली-गलौज भी हो चुकी है।

कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

झूठे मामले में फसाने की धमकी देने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग खेतों में किसानों की खड़ी फसलें काटकर चुरा ले जाते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां देते हैं। लगातार इनके द्वारा गांव के लोगों को डराने धमकाने के लिए झूठी रिपोर्ट दी जाती है। पुलिस को कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

ग्रामीणों ने मांग की है की राज्य सरकार के आदेश के अनुसार चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण और अतिक्रमियों को हटाकर गांव में शांति व्यवस्था सुचारू की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहरी इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179