Traffic Tail

अलवर में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:टायर सिर के ऊपर से गुजरा; काम पर जा रहा था, ड्राइवर फरार

अलवर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। ट्रैक्टर का टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही परिजनों और पुलिस को सूचना दी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सूर्य नगर स्थित एवरेस्ट स्कूल के सामने सुबह करीब 9:30 बजे हुई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वैशाली नगर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिवार ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जैक लगाने का काम करता था सुनील

सुनील (मृतक) के भाई गौरव ने बताया- सुनील (38) ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक जैक लगाने का काम करता था। वह रोज की तरह सुबह दिवाकरी स्थित घर से काम पर निकला था। जैसे ही वह सूर्य नगर में एवरेस्ट स्कूल के पास पहुंचा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। बाद में एक परिचित ने फोन कर हादसे की सूचना दी।

ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सुनील 2 भाइयों में छोटा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179