Traffic Tail

IPL मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने किया दौरा:जयपुर में SMS स्टेडियम की सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाने पर चर्चा

जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबलों का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL मैचों के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को स्टेडियम पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेडियम की मौजूदा सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाने को लेकर भी मंथन किया गया।

दरअसल, राज्य सरकार जयपुर में फिर से IPL मुकाबले कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्य सचिव ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन को पत्र लिखकर जयपुर को मैचों की मेजबानी देने का आग्रह किया था। इसके बाद रॉयल्स प्रबंधन ने स्टेडियम का निरीक्षण किया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन के अधिकारी।
सवाई मानसिंह स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन के अधिकारी।

एमएनआईटी के विशेषज्ञ और पीडब्ल्यूडी अफसर रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) जयपुर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने स्टेडियम की मौजूदा स्थिति, सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया- स्टेडियम IPL मैचों के लिए तैयार है। वहीं दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाने के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने कहा- सरकार IPL मुकाबलों के आयोजन को लेकर गंभीर है। स्टेडियम की हर व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा- जल्द ही सीटिंग कैपेसिटी को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सरकार को पूरा विश्वास है कि इस बार जयपुर में फिर से IPL मैचों का आयोजन होगा।

MNIT और PWD के अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण में किया।
MNIT और PWD के अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण में किया।

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने स्टेडियम का कराया था सीक्रेट सर्वे बता दें कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने स्टेडियम का सीक्रेट सर्वे कराया था। इसमें कुछ व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया गया था। इसके बाद टीम ने जयपुर की बजाय पुणे को होम ग्राउंड बनाने का फैसला किया था। हालांकि अब राज्य सरकार ने स्टेडियम में सुधार और सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह जारी होने वाले IPL शेड्यूल में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी मैचों की मेजबानी मिल सकती है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179