Traffic Tail

अजमेर में वकील की हत्या, VIDEO:प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई से हुआ था झगड़ा, भाभी और बच्चों पर भी आरोप

अजमेर में प्रॉपर्टी विवाद में वकील की उसके बड़े भाई ने हत्या कर दी। वकील के छोटे भाई का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसके भाई को धक्का दिया। इससे वह सिर के बल गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना आदर्श नगर थाना इलाके की सोमवार सुबह 7 बजे की है।

मृतक बलवीर सिंह रावत (43) के छोटे भाई पुष्पेंद्र सिंह रावत ने सबसे बड़े भाई भगवान सिंह रावत, भाभी और उनके बच्चों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुष्पेंद्र सिंह ने आदर्श नगर थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

बलवीर का शव जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मामले की सूचना पर आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटू लाल, अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता हॉस्पिटल पहुंचा।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

झगड़े के दौरान वकील सिर के बल जमीन पर गिर गया।
झगड़े के दौरान वकील सिर के बल जमीन पर गिर गया।

गेट लगाने पर हुआ विवाद, सिर के बल गिरने के बाद भी मारपीट करते रहे

एडवोकेट पुष्पेंद्र सिंह रावत ने बताया- मैं परिवार सहित परबतपुरा बाईपास विकास नगर अजमेर में रहता हूं। आज सुबह करीब 7 बजे मेरे भाई बलवीर सिंह के हिस्से में बने मकान के कार्य में गेट लगवाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली आई थी।

तभी सबसे बड़ा भाई भगवान सिंह रावत, उसकी पत्नी लाली देवी और उनके बच्चों ने मेरे और मेरी पत्नी सुनीता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। तभी मेरा दूसरा बड़ा भाई बलवीर सिंह बीच-बचाव करने के लिए आया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से भाई बलवीर को धक्का दिया।

बलवीर सिंह सिर के बल गिर गया। इसके बावजूद भी आरोपी नहीं माने और उसके साथ मारपीट करते रहे। बलवीर के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे तुरंत गाड़ी से जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बलवीर सिंह (मृतक)
बलवीर सिंह (मृतक)

पिता की मौत के बाद सबसे बड़ा बाई प्रोपर्टी से संतुष्ट नहीं

पुष्पेंद्र सिंह ने बताया- 19 मई 2024 को पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से परिवार में कुल चार भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़ा भाई भगवान सिंह, दूसरा नंबर कमल सिंह, तीसरा एडवोकेट बलवीर सिंह और मैं चौथा पुष्पेंद्र हूं। पिता ने मौत से पहले सबके नाम वसीयत कर दी थी। लेकिन सबसे बड़ा भाई भगवान सिंह प्रॉपर्टी को लेकर संतुष्ट नहीं था।

पुष्पेंद्र ने बताया- तीसरे नंबर वाला भाई बालवीर उनके साथ ही रह रहा था। वह 2017 से पैरालाइज्ड था। पिता की मौत के बाद से ही भाई बलवीर की प्रॉपर्टी को लेकर यह विवाद चल रहा था। मृतक बालवीर की शादी नहीं हो रखी थी। इनकी सगाई की बात चल रही थी।

आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटू लाल ने बताया- परिवार की आपसी लड़ाई में धक्का मुक्की के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना थाने पर प्राप्त हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जो शिकायत परिवार की ओर से दी जाएगी। उस पर मुकदमा दर्ज कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बार अध्यक्ष सहित अन्य अधिवक्ता पहुंचे मोर्चरी

अधिवक्ता बलवीर सिंह की हत्या की सूचना मिलने के बाद अजमेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र ओझा सहित अन्य अधिवक्ता मोर्चरी पहुंच गए हैं। अधिवक्ताओं के द्वारा पुलिस से जल्द मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179