Traffic Tail

दुष्कर्म मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:2 हजार किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने दबोचा, कई राज्यों में तलाश के बाद पकड़ा गया आरोपी

जोधपुर की भगत की कोठी थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात सहित कई राज्यों में करीब 2 हजार किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपी जयंतीलाल वगताराम चौधरी (30) पुत्र वगताराम पटेल को गिरफ्तारी किया।

थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया- पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 नवंबर को आरोपी जयंतीलाल ने धोखाधड़ीपूर्वक अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने होटल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। वहीं अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन बलात्कार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

साइबर तकनीक का जानकार आरोपी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी साइबर तकनीक का जानकार और बेहद शातिर है। तकनीकी पहलुओं के विश्लेषण एवं साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।

सूचना मिलने पर टीम ने नैनीताल क्षेत्र से होने का पता चला। इसके बाद टीम पीछा कर पाली जिले के फालना तक लगातार प्रयास करते हुए ट्रेन से आरोपी जयंतीलाल वगताराम चौधरी (30) पुत्र वगताराम पटेल को दस्तयाब कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179