Traffic Tail

अजमेर में 75 बीघा जमीन से हटाया अतिक्रमण:सैनिक गर्ल्स स्कूल को आवंटित की गई थी, भारी पुलिस जाब्ता रहा मौजूद

अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने हाथीखेड़ा में सैनिक गर्ल्स स्कूल को आवंटित जमीन पर अतिक्रमण हटाया। यहां बने पक्के कमरे, कोयला बनाने की भटि्टयां व चारदीवारी तोड़ी गई। भारी पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे दस्ते ने यह कार्रवाई शुरू की। एडीए के उपायुक्त अनिल कुमार चौधरी, सीओ नॉर्थ शिवम जोशी, हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा व क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी अरविंदसिंह चारण भी मौके पर मौजूद रहे।

एडीए ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
एडीए ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

पुलिस के साथ पहुंचे एडीए के दस्ते ने पहले वहां बने पक्के निर्माण को ध्वस्त किया और बाद में यहां बनाई गई कोयले की भटि्टयों को ध्वस्त किया। बाद में यहां बनाई गई चारदीवारी को हटाया जा रहा है। एडीए ने जेसीबी की मदद से इस अतिक्रमण को ध्वस्त कर 75 बीघा जमीन को मुक्त कराया गया। एडीए के डिप्टी कमिश्नर चौधरी ने बताया-यह 75 बीघा जमीन स्कूल को आवंटित की गई है और अब इसका कब्जा दिया जाना है।

फोटोज में देखें कार्रवाई…

एडीए ने जेसीबी की मदद से सबसे पहले यहां मजदूरों के रहने के लिए बनाए गए कमरों को ढहाया।
एडीए ने जेसीबी की मदद से सबसे पहले यहां मजदूरों के रहने के लिए बनाए गए कमरों को ढहाया।
एडीए ने फिर यहां बनी कोयला बनाने की भटि्टयों को हटाने की कार्रवाई की।
एडीए ने फिर यहां बनी कोयला बनाने की भटि्टयों को हटाने की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा।
कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179