जयपुर विकास प्राधिकरण की वैशाली नगर में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
हिंद रफ्तार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार, अतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और सुशासन के विजन के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में प्रवर्तन शाखा द्वारा जोन-07 क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा ने बताया कि जोन-07 के क्षेत्राधिकार में वैशाली नगर,गांधी पथ स्थित भूखंड संख्या डी-135 पर सैटबैक बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर अवैध निर्माण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर आज जोन-07 के राजस्व एवं तकनीकी स्टॉफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा लोखंडा मशीन एवं मजदूरों की सहायता से अवैध निर्माण को पंचर कर ध्वस्त कर हटवाया गया।
उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन-07 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की उपस्थिति में प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पन्न की गई।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वयं उपस्थित होकर अथवा कन्ट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 0141-2565800, 0141-2575252, 0141-2575151 पर 24×7, हेल्पलाइन 181, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल तथा ईमेल dig.jda@rajpolice.gov.in, cce.jda@rajasthan.gov.in, enforcement.jda@rajasthan.gov.in के माध्यम से अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराकर इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।






