जयपुर पुलिस आयुक्त ने शिवदासपुरा थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत
हिंद रफ्तार,अनिल शर्मा
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शनिवार को शिवदासपुरा थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए।

इस दौरान विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशंस ओम प्रकाश,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह,पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू व संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है।उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें,पारिवारिक विवाद,जमीनी विवाद,मकानों पर कब्जे,अवैध कब्जे, चोरी,मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान चाकसू सर्किल के चाकसू,शिवदासपुरा,सांगानेर सदर एवं कोटखावदा पुलिस थाना क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया।
जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है।समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिया जाता है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा,सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ,विद्याधरनगर, भांकरोटा एवं बस्सी में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।






