Traffic Tail

श्याम मंदिर में फाल्गुन सतरंगी मेले का उल्लास:फूल बंगला से सजा बाबा श्याम का दरबार, 56 भोग की झांकी

गंगापुर सिटी के नहर रोड स्थित कुशालगढ़ के श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम सेवा धाम समिति द्वारा पांच दिवसीय फाल्गुन सतरंगी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

मेले के तहत मंदिर परिसर में बाबा श्याम का भव्य फूल बंगला सजाया गया है। इसके साथ ही 56 भोग की आकर्षक झांकी भी दर्शनों के लिए तैयार की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम को बाबा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती संपन्न होती है।

बाबा श्याम के दर्शन को उमड़े भक्त।
बाबा श्याम के दर्शन को उमड़े भक्त।

मंदिर परिसर की विशेष साज-सज्जा भी श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रही है। समिति अध्यक्ष राजेंद्र दुसाद ने बताया कि बंगाल के कारीगरों द्वारा की गई लाइट डेकोरेशन और कलात्मक सजावट रात में मनमोहक लगती है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं।

मेला ग्राउंड में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए झूले, चकरी और मनोरंजन के अन्य साधन लगाए गए हैं। लोग परिवार सहित इन झूलों-चकरी का आनंद ले रहे हैं। खाने-पीने की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रहती है, जहां श्रद्धालु चाट, मिठाइयों सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं।

फाल्गुन सतरंगी मेले में खरीदारी करते दिखे लोग।
फाल्गुन सतरंगी मेले में खरीदारी करते दिखे लोग।

मेले में घर-गृहस्थी की जरूरत की वस्तुओं की दुकानों पर भी अच्छी खरीदारी हो रही है। श्रद्धालु रोजमर्रा के उपयोग का सामान, खिलौने और अन्य सामग्री खरीदते नजर आ रहे हैं। झूला-चकरी संयोजक रामकिशोर कटारिया के अनुसार, श्रद्धालु आगामी 5 मार्च तक झूलों, चकरी और चाट स्टॉल्स का आनंद ले सकेंगे।

कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, मेला संयोजक दुर्लभ गोयल और गिरधारी ठेकेदार ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर समिति की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। फाल्गुन सतरंगी मेले को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना हुआ है।

मेले के आयोजन और व्यवस्थाओं में वीरेंद्र टोडा, मनीष सागवान, राकेश एचआर, राजेंद्र मोदी, राजेश टेंट, कमलेश बूरा, गिरधारी धौलेटा, हनुमान लोहा, गोविंद मालधनी, नंदकिशोर धौलेटा, दीपक सलेमपुर, संजय ठिकरिया, मिंटू, सुरेश खूंटला, अशोक बंसल, संतोष महंत, श्योजी लाल सहित श्री श्याम परिवार और श्याम सेवा धाम समिति के सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179