Traffic Tail

घर बैठे नौकरी के झांसे में फंसा युवक,रुपए देता रहा:कहा था- सिर्फ 2 घंटे काम करना पड़ेगा, ठगों ने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई राशि

जोधपुर में एक युवक से वर्क फ्रॉम होम के नाम से पार्ट टाइम नौकरी के झांसे में ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक को नौकरी का झांसा देकर ठग विभिन्न खातों में राशि ट्रांसफर करवाते रहे। बार-बार राशि देने और फिर भी नौकरी नहीं मिलने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ।

सरदारपुरा थाने में इस्तगासे के जरिए दी रिपोर्ट में बीएम कॉलेज, सरदारपुरा निवासी लोकेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पास रहेजकॉर्प के नाम की कम्पनी से एक टेलीग्राम लिंक एसएमएस के जरिेए 22 मई 2025 को आया। इसमें भेजने वाले ने उसे पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया कि आपको इस लिंक पर एक आईडी क्रिएट करनी है।

इस पर आपको रोजाना एक दो घंटे कार्य करना है। फिर उस लिंक को ऑपन करके एक आईडी क्रिएट की। आईडी सफलता पूर्वक क्रिएट हो गई। इसके बाद अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।

2.78 लाख राशि ट्रांसफर कराई

इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में लोकेन्द्र सिंह के क्रेडिट कार्ड से 78,00 रुपए, आईडीएफसी फस्ट बैंक लोकेन्द्र सिंह के खाते से आरोपी के खाते में राशि 10,000 रूपये ट्रांसफर किए। इसके बाद अलग-अलग बैंकों के खातों में क्रेडिट कार्ड और अकाउंट से 14287, 10 हजार, 20 हजार, 55791, 49 हजार ,5 हजार, 34 हजार रुपए ट्रांसफर किए। ऐसे में कुल 276078 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद और राशि की डिमांड करने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More