Traffic Tail

ऋषभदेव में बलुआ पहाड़ी पर लगी भीषण आग:डेढ़ घंटे तक धधकती रही, 4 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली; ग्रामीणों और अफसरों ने संभाला मोर्चा

ऋषभदेव क्षेत्र के बिलख तिराहे के पास शुक्रवार की रात को पहाड़ी पर भीषण आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

तिराहे के समीप बलुआ रोड स्थित पहाड़ी क्षेत्र में रात को आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने भीषण रूप ले लिया और लपटे आगे बढ़ती गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

पहाड़ी पर आग की लपटे इस कदर ऊपर की तरफ बढ़ी।
पहाड़ी पर आग की लपटे इस कदर ऊपर की तरफ बढ़ी।

आग की तेज लपटों के बीच उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला। उनके साथ ग्राम पंचायत प्रशासक मनीष मीणा, पुलिस थाना ऋषभदेव की टीम और वन विभाग के कर्मचारी पहाड़ी पर चढ़कर आग बुझाने में जुट गए। प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता और साहस को देखकर आसपास के ग्रामीण युवक भी सहयोग के लिए आगे आए।

इस दौरान की जंगल में पेड़ों की टहनियों को तोड़कर उनके झाडू बनाए और उससे आग को पीटते हुए उसे आगे नहीं बढ़ने देने का प्रयास किया। ये आग करीब 4 हैक्टेयर क्षेत्र में फैल गई थी। इससे जंगल की सूखी घास जल गई।

रात को दूर-दूर तक आग की लपटे लोगों को दिखी।
रात को दूर-दूर तक आग की लपटे लोगों को दिखी।

करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस विभाग से एएसआई अनिल मीणा, हेड कांस्टेबल शंकर मीणा, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह चौहान, वीरभद्र सिंह शक्तावत, ग्राम पंचायत से यशवर्धन सिंह, वन विभाग से प्रवीण सिंह झाला व पंकज मीणा तथा गांव के युवा संदीप पहाड़, अंकुश मीणा, जय भोई और विकास मीणा ने आग बुझाने में पूरी मदद की।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179