Traffic Tail

राजस्थान में 35 हजार बसें बंद, रेल-रोडवेज में भीड़:हड़ताल का तीसरा दिन, होली और खाटू मेले के जाने वालों को अधिक परेशानी

राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। प्रदेशभर में हजारों निजी बसों के बंद रहने से रोजाना लाखों यात्री प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी खाटूश्याम मेले के यात्रियों और होली मनाने जाने वालों को हो रही है।

रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ गई है और कई रूटों पर सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का दावा है कि राजस्थान से चलने वाली करीब 35 हजार बसें नहीं चल रही हैं। इनमें लोक परिवहन शामिल नहीं है।

अब देखिए, बस ऑपरेटरों की हड़ताल से जुड़ी PHOTOS…

तस्वीर कोटा की है। बुधवार को भी यहां से प्राइवेट बसों का संचालन नहीं हुआ। शहर के एक प्राइवेट पार्किंग से एक भी बस नहीं निकली।
तस्वीर कोटा की है। बुधवार को भी यहां से प्राइवेट बसों का संचालन नहीं हुआ। शहर के एक प्राइवेट पार्किंग से एक भी बस नहीं निकली।
डीडवाना रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
डीडवाना रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
सीकर में रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है। छोटी दूरियों के लिए भी लोगों को ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है।
सीकर में रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है। छोटी दूरियों के लिए भी लोगों को ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है।

मांगें नहीं मानी तो हड़ताल जारी रहेगी

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सहमति नहीं देती, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन से केवल बस ऑपरेटरों को ही नहीं, बल्कि सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

साहू के अनुसार, उनकी बसों से सरकार को टोल के रूप में लगभग 5 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से आय होती है। बसों के बंद रहने से यह आय रुक गई है।

इसके अलावा, डीजल पर मिलने वाले वैट का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को राजस्व हानि को देखते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और बसों का संचालन सामान्य हो सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More