Traffic Tail

जल एवं स्वच्छता कार्यों की हुई समीक्षा,नल जल मित्रों के चयन को मंजूरी

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर चम्पालाल जीनगर ने की।बैठक में जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जल एवं स्वच्छता मिशन के अधीक्षण अभियंता पी.एस.तंवर ने पहले प्रोजेक्ट के तहत संचालित कार्यों की प्रगति प्रस्तुत की।इसके पश्चात नियमित रूप से चल रहे कार्यों की प्रगति पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की।उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में स्वीकृत जल कनेक्शन से वंचित सरकारी विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्रों,ग्राम पंचायत भवनों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जल संबंध उपलब्ध कराने सहित अन्य लंबित मुद्दों पर चर्चा की गई। गर्मियों के दौरान प्रस्तावित नहर बंदी की स्थिति में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा जिले में अब तक चयनित नल जल मित्रों के चयन संबंधी प्रस्ताव को पारित कर अनुमोदन प्रदान की गई,उन्होंने हर घर जल प्रमाणीकरण के कार्यों,नल जल मित्रों की सक्रिय भागीदारी तथा एचएफटीसी से संबंधित अन्य कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी प्रदान करें ।

बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राजेश पाराशर,एवीवीएनएल के ए.एस. राठौड़,जिला आईईसी सलाहकार मोहम्मद शरीफ छिम्पा के साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।‌

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More