Traffic Tail

अधिग्रहित भूमि के संबंध में रीको द्वारा 10 मार्च को विशेष शिविर

नागौर। राज्य सरकार एवं रीको की नीति के अनुसार रीको के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले नकद मुआवजे के स्थान पर विकसित भूमि प्राप्त करने के इच्छुक खातेदारों के लिए रीको इकाई कार्यालय, नागौर में 10 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि औद्योगिक क्षेत्र गोगेलाव की स्थापना के लिए ग्राम गोगेलाव एवं ग्राम बालवा की निजी खातेदारी भूमि का अधिग्रहण किया गया था। ऐसे खातेदार अथवा हितबद्ध व्यक्ति जो नकद मुआवजे के स्थान पर विकसित भूमि प्राप्त करना चाहते हैं, वे उक्त शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा निर्धारित प्रपत्र में विकल्प/आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्राप्त आवेदनों पर सक्षम स्तर से स्वीकृति अथवा सहमति प्राप्त होने के उपरांत ही विकसित भूमि के आवंटन संबंधी अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। सभी संबंधित खातेदारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर अपना आवेदन अथवा विकल्प रीको इकाई कार्यालय, नागौर में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179