Traffic Tail

गांधी सर्किल के पास चलती टैक्सी में लगी आग: VIDEO:ड्राइवर बोला- 17 लाख की कार भी जलकर राख, कूदकर बचाई जान

जयपुर के गांधी सर्किल के पास मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे एक चलती टैक्सी कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय ड्राइवर अमित धाबास वाहन की सर्विस कराकर लौट रहे थे।

थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि कार में सीएनजी किट लगी हुई थी और वाहन वर्ष 2025 में खरीदा गया था। रास्ते में अचानक धुआं उठता देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वाहन जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने से रूट लाइन प्रभावित हो गई थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और जली हुई कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

गनीमत रही कि समय रहते चालक वाहन से बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित अमित सोनी बुधवार को संबंधित थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।

वहीं ड्राइवर का कहना था 17 लाख की गाड़ी को इस तरह जलता उनके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179