Traffic Tail

भिवाड़ी में गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार:घाटाल-रंगाला रोड पर पॉलीथीन में ले जा रहा था, 1KG गांजा जब्त

भिवाड़ी में गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 1.88 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। भिवाड़ी पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में गश्त करते हुए कार्रवाई की।

एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर पुनित कुमार अपनी टीम के साथ औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में गश्त कर रहे थे। ढाबा कॉम्प्लेक्स से घाटाल-रंगाला जाने वाली सड़क पर टी-पॉइंट के पास पीएंडजी पैकेजिंग कंपनी के समीप एक व्यक्ति पॉलीथिन की थैली लेकर आता दिखाई दिया।

पुलिस देखकर वो व्यक्ति वापस मुड़ने लगा, जिससे संदेह हुआ। टीम ने उसे रोका और पूछताछ की। व्यक्ति ने अपना नाम सुच्चा सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी घाटाल भिवाड़ी बताया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने तलाशी ली।

तलाशी के दौरान थैली से 1.88 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी सुच्चा सिंह से गांजे की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुच्चा सिंह पहले भी अवैध शराब बेचने के मामलों में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

यह सफलता भिवाड़ी एएसपी अतुल साहू और डीएसपी कैलाश चौधरी के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी सचिन शर्मा की टीम ने हासिल की।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179