Traffic Tail

आंधी पुलिस ने अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया:एसएच-55 पर एक गिरफ्तार, अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

जयपुर ग्रामीण की आंधी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही आंधी थाना क्षेत्र में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा रणवीर सिंह मीणा और वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ रामकिशन विश्नोई के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी आंधी नीरज गुप्ता (आरपीएस प्रोबेशनर) के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। आंधी में एसएच-55 पर अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। इसमें करीब 4 टन अवैध बजरी भरी हुई थी।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर अभियुक्त फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फूलचंद पुत्र भैरुराम, जाति माली, उम्र 36 साल, निवासी किला नीचे की ढाणी तन सैंथल, थाना सैंथल, जिला दौसा के रूप में हुई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179