Traffic Tail

संवाद से सशक्त होगा विकास का खाका: सिद्धार्थ महाजन जेडीए ने शुरू किया ‘संवाद’ स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा सहभागितापूर्ण और पारदर्शी शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘संवाद’ स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस पहल के तहत जेडीए विभिन्न हितधारकों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम का प्रथम सत्र गुरुवार को ‘मंथन’ सभागार में आयोजित हुआ।इस अवसर पर जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने उपस्थित स्टेकहोल्डर्स की समस्याएं,सुझाव एवं फीडबैक गंभीरता से सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि जेडीए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्टेकहोल्डर्स ने भाग लेकर अपने सुझाव साझा किये ।

त्वरित समाधान से खिले चेहरे

कार्यक्रम में पधारे लोगों ने अपनी लीज, आरक्षण पत्र, पट्टा आदि की समस्याएं भी आयुक्त से साझा की जिन्हें श्री महाजन ने क्रमवार सुनकर संबंधित उपायुक्त को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए अपनी समस्याओं का हाथो हाथ निवारण मिलने से कार्यक्रम में पधारे लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जेडीए की इस जनहितेशी पहल पर संतोष व्यक्त किया।

जेडीए द्वारा ‘संवाद’ कार्यक्रम के ऐसे सत्र प्रत्येक माह आयोजित किए जाएंगे, जिससे शहरी विकास कार्यों में आमजन की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इस कार्यक्रम में जेडीए सचिव निशांत जैन,अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल सहित सभी जोन के उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179