Traffic Tail

स्कॉर्पियो चला रहे युवक के सीने में घुसा सरिया:पुलिस ने कटर से कटवाकर शव निकाला, दोस्त की जान बची

जयपुर में आज अलसुबह एक स्कॉर्पियो बैलेंस बिगड़ने पर बीच सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग-जाली तोड़कर उसमें जा घुसी। टक्कर में लोहे की रॉड स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर गाड़ी चला रहे युवक के सीने में जा घुसी। वहीं पास में बैठा युवक बाल-बाल बचा।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कटर की मदद से लोहे की रॉड को काटकर युवक को बाहर निकाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुरलीपुरा का है।

हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार ने बताया- हादसे में आनंद सिंह शेखावत (28) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सुंदर विहार करधनी की मौत हो गई। वह स्कॉर्पियो को ड्राइव कर रहा था। उसके साथ दोस्त शक्ति प्रताप (22) निवासी देवधारा कॉलोनी मुरलीपुरा बैठा था। हादसे में शक्ति प्रताप के चोट नहीं आई है।

इस स्कॉर्पियो में ही युवक सवार था। आगे का कांच टूटा हुआ, जिसमें से सरिया घुसकर युवक के सीने में लगा था।
इस स्कॉर्पियो में ही युवक सवार था। आगे का कांच टूटा हुआ, जिसमें से सरिया घुसकर युवक के सीने में लगा था।

बैंलेस बिगड़ने पर लोहे की रेलिंग से टक्कर

दोनों दोस्त गुरुवार रात किसी काम से स्कॉर्पियो में जा रहे थे। रात करीब 2:40 बजे दादी का फाटक से मुरलीपुरा की तरफ जाते समय स्कॉर्पियो का बैलेंस बिगड़ गया।

मुरलीपुरा केडिया चौराहे के पास रोड के बीच बनी लोहे की रेलिंग और जाली से स्कॉर्पियो टकरा गई। टक्कर लगने से लोहे का एक एंगल स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर अंदर जाकर ड्राइवर आनंद सिंह के सीने में जा घुसा और मौके पर ही मौत हो गई।

कटर से लोहा कटवाकर युवक का शव निकाला

उसके दोस्त की सूचना पर मुरलीपुरा और एक्सीडेंट थाना वेस्ट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने लोहे की एंगल को कटर से कटवाकर युवक बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से कांवटिया हॉस्पिटल भिजवाया गया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन हाउस खड़ा करवाया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179