Traffic Tail

भुसावर में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 10 साल से फरार था आरोपी

भुसावर पुलिस ने दस साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने मामले में की गई है।

थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई और जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। एएसपी वैर ओमप्रकाश मीणा और सीओ भुसावर वीरेंद्र शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी सहीराम पुत्र बल्लूराम गुर्जर को पकड़ा। सहीराम तिगरिया, थाना बालघाट का निवासी है और पिछले दस वर्षों से फरार चल रहा था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179