Traffic Tail

मुख्य आगरा रोड पर नियमों को ताक पर रखकर जारी निर्माण कार्य

जयपुर के इकोलॉजिकल ज़ोन-10 क्षेत्र में स्थित मुख्य आगरा रोड पर पुरानी चुंगी से आगे खुलेआम अवैध निर्माण किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए चिन्हित इस संवेदनशील क्षेत्र में भारी निर्माण सामग्री डालकर कॉमर्शियल ढांचा खड़ा किया जा रहा है, जिससे हरित क्षेत्र और प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माणकर्ता द्वारा न तो आवश्यक अनुमति ली गई है और न ही किसी प्रकार की पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदर्शित की गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संबंधित विभागों को जानकारी होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई अब तक सामने नहीं आई।
गौरतलब है कि अवैध निर्माण को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री के बड़े पोस्टर लगाए गए थे जेडीए अधिकारियों के पास शिकायत पहुंचने पर रात्रि के समय आनन-फानन में पोस्टर हटाए दिए गए।
अब सवाल यह है कि निर्माणकर्ता को विभाग से कौन सुचना उपलब्ध करवाता है जिस कारण से निर्माणकर्ता को पल-पल की खबरें मिल जाती है?

सूत्रों के अनुसार यह क्षेत्र जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आता है, जहां बिना स्वीकृति निर्माण करना स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इकोलॉजिकल ज़ोन में इस प्रकार का निर्माण भविष्य में गंभीर जलभराव, हरियाली खत्म होने और तापमान बढ़ने जैसी समस्याओं को जन्म देगा।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल मौके पर जांच कर निर्माण कार्य रुकवाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि इकोलॉजिकल ज़ोन की मूल भावना को बचाया जा सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179