Traffic Tail

जरख ने थौलाई में तीन लोगों पर किया हमला:महिला की अंगुलियां चबाई, युवक और बच्चे को भी किया घायल, जयपुर रेफर

आंधी क्षेत्र की ग्राम पंचायत थौलाई में जरख के हमले से महिला,युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

नदी पार की ढाणी, थौलाई निवासी 53 साल के चावली (गुटकी) देवी पत्नी छोटूराम मीणा पर जरख ने उस समय हमला किया जब वह बकरी चरा रही थीं। जरख ने उनके एक हाथ की सभी अंगुलियों को पूरी तरह चबा लिया और दूसरे हाथ को कोहनी से ऊपर से भी घायल कर दिया।

नरसिंह बगीची के पीछे, थौलाई निवासी 22 साल के रणजीत मीणा बेटा कैलाश चंद मीणा भी जरख के हमले में घायल हो गए। उन्हें परिजन उप जिला अस्पताल जमवारामगढ़ ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्थल निवासी 13 साल के केदार सैनी बेटा महेश चंद सैनी पर भी जरख ने हमला किया। वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी जरख उसे घसीटकर गांव से बाहर ले जाने लगा। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को जरख के चंगुल से छुड़ाया गया।

घायल बालक को परिजन जमवारामगढ़ उप जिला चिकित्सालय ले गए। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।जिसके बाद बस्सी रेंज से वन विभाग टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद जरख को रेस्क्यू किया गया ।इस दौरान जरख को देखने के लिए काफी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More