Traffic Tail

घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला:मौके पर मौत, परिजनों ने डेढ़ घंटे सड़क जाम की; ड्राइवर फरार

घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम को स्कूल वैन ने कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन को छोड़ कर फरार हो गया। पिता का आरोप है कि ड्राइवर तेज स्पीड में वैन लेकर गली से निकल रहा था।

इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दी। करीब डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद धरना समाप्त किया।

मामला पाली के सुमेरपुर के सदर थाना इलाके का खेड़ा देवी मंदिर के पास का मंगलवार दोपहर 12 बजे का है।

मौके पर बच्ची की मौत

सदर थाने की SI ललिता मीणा ने बताया- सुमेरपुर के खेड़ा देवी मंदिर के पास कोलीवाड़ा रोड निवासी केसाराम माली की 3 साल की बेटी तानिया को वैन ड्राइवर ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पाली जिले के सुमेरपुर में सड़क हादसे में तीन साल की मासूम की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
पाली जिले के सुमेरपुर में सड़क हादसे में तीन साल की मासूम की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

बोले- स्पीड में था ड्राइवर

पिता केसाराम ने रिपोर्ट ने बताया- उनकी 3 साल की बेटी तानिया घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान स्पीड से आ रहे निजी स्कूल वैन ड्राइवर ने लापरवाही से बस चलाते हुए तानिया को कुचल दिया। बेटी की मौके पर ही मौत गई थी। इसके बाद ड्राइवर रुका नहीं और बस को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

तस्वीर, कोलीवाड़ा रोड की है। परिजनों और ग्रामीणों ने यहां जाम लगा दिया। यही मौके पर खड़ी वैन से बच्ची की मौत हुई थी।
तस्वीर, कोलीवाड़ा रोड की है। परिजनों और ग्रामीणों ने यहां जाम लगा दिया। यही मौके पर खड़ी वैन से बच्ची की मौत हुई थी।

सड़क जाम कर बैठे परिजन

घटना को लेकर तानिया के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने आक्रोश जताया। वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और आरोपी को पकड़ने की मांग की। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में तेज गति से भारी वाहन आते-जाते रहते हैं। लेकिन, उनपर कोई रोक नहीं लगाई जा सकी है। मौके पर पहुंची सदर थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता मीणा की समझाइश पर लोग शांत हुए और रास्ता खोला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सुमेरपुर सिटी थाने में खड़ा करवाया है।

बच्ची के चाचा ने आरोप लगाया कि ये स्कूल की वैन तेज स्पीड से मोहल्ले से निकलती हैं। इसमें बच्चे भी बैठे रहते हैं। हादसे की संभावनाएं रहती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More