Traffic Tail

विधानसभा क्षेत्र भरतपुर में फसल खराबे के मुआवजे का शीघ्र होगा भुगतान – आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षामंत्री

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में सम्वत् 2079 खरीफ, बाढ़ एवं ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों को शीघ्र भुगतान के लिए उनके जन आधार में उनके बैंक खाते के विवरण को अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ. मीणा ने बताया कि प्रभावित किसानों में से 1590 काश्तकार जन आधार अपडेट नहीं होने के कारण भुगतान से लंबित रहे हैं। इनमें से 675 काश्तकारों का डाटा जनाधार से अपडेट करवा दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि डेटा अपडेट के बाद शीघ्र ही सभी किसानों को कृषि आदान अनुदान का भुगतान कर दिया जायेगा।

आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. मीणा प्रश्नकाल के दौरान सदस्य डॉ. सुभाष गर्ग द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में सम्वत् 2079 खरीफ (बाढ़) एवं (ओलावृष्टि) से प्रभावित 2572 काश्तकारों को कृषि आदान अनुदान भुगतान शेष है। उन्होंने बताया कि इसमें 982 काश्तकारों को कृषि आदान अनुदान भुगतान के लिए 53.08 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इसमें भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

इससे पहले विधायक डॉ. गर्ग के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरतपुर में वर्ष 2022-23 (सम्वत् 2079) खरीफ फसल (बाढ़) से एवं वर्ष 2022-23 (सम्वत् 2079) रबी फसल (ओलावृष्टि) से किसानों द्वारा बोई गई खड़ी फसलों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा होने पर कुल 37165 प्रभावित पात्र काश्तकारों को कृषि आदान अनुदान भुगतान किया जाना था जिसमें से 34593 काश्तकारों को एसडीआरएफ नोर्म्स के अनुसार रूपये 2731.31 लाख कृषि आदान अनुदान का भुगतान किया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More