Traffic Tail

राजसमंद सांसद ने किए श्रीनाथजी दर्शन:श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन के बाद जनसुनवाई में दिए निर्देश

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में श्रीजी प्रभु के राजभोग झांकी के दर्शन किए।

दर्शन के बाद मंदिर परंपरा अनुसार उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने युवाचार्य विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

दर्शन के बाद सांसद मेवाड़ जनसुनवाई केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर कई मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान समाजसेवी नंद किशोर बंग द्वारा चार लाख रुपए के सहयोग तथा सांसद मद से दस लाख रुपए की राशि से मुक्तिधाम के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, महामंत्री चंद्र प्रकाश जोशी, मंगल सिंह चौहान, जिला प्रवक्ता जागृति सोनी, महिला अध्यक्ष चंचल वैरागी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179