Traffic Tail

नशे में धुत महिला ने स्कूटी को लगाई आग, VIDEO:कारणों का खुलासा नहीं, आरोपी फरार; सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना

अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक महिला ने स्कूटी को आग लगा दी। स्कूटी जलकर राख हो गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से स्कूटी जल गई। सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी शम्भूसिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढे़ 10 बजे ज्योतिबा फूले सर्कल के पास होंडा शोरूम के पास एक महिला ने नशे की हालात में वहां खड़ी स्कूटी को आग लगा दी। स्कूटी धूंधू कर जल उठी।

आग लगाने वाली महिला बाद में वहां से चली गई। आस पास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना की और जिसने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़।
मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179