Traffic Tail

कुराबड़ और गोवर्धन विलास थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : खेतों में अनाज नहीं, लहलहा रहा था काला सोना

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुराबड़ और गोवर्धन विलास थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर दूसरे खेत से भारी मात्रा में अफीम के हरे पौधे बरामद किए हैं।
रिमांड के दौरान हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने पूर्व में आरोपी उदयलाल पुत्र भेरा निवासी जोधपुरिया को गिरफ्तार कर उसके खेत से 227.16 किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम अनुसंधान गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह द्वारा किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने चांसदा सरहद स्थित अपने खजूर के खेत में भी अवैध अफीम उगा रखी है।
आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद कुराबड़ थानाधिकारी तेजु सिंह और गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संयुक्त दबिश दी। पुलिस ने खेत से कुल 9350 अफीम के पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 01 क्विंटल 82 किलोग्राम पाया गया।
आरोपी उदयलाल पुलिस की नजरों से बचने के लिए अफीम की खेती एक जगह करने के बजाय अपने अलग-अलग खेतों में छोटे-छोटे हिस्सों में कर रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन पौधों से तैयार होने वाले नशीले पदार्थ की सप्लाई कहाँ की जानी थी।
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना कुराबड से थानाधिकारी तेजु सिंह, एएसआई सुखदेव, गोवर्धन लाल, भगवतसिंह, हेड कांस्टेबल रूप लाल, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, भुराराम, लोकेन्द्र सिंह, मोहन सिंह एवं लाल सिंह और थाना गोवर्धन विलास से एसएचओ राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नन्दकिशोर एवं कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179